जयपुर, मार्च 23 -- श्रीलंका के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान दासुन शनाका को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए इंग्लैंड के चोटिल ऑलराउंडर सैम करन के स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि की गई। शनाका दो करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। आईपीएल की सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ''करन के स्थान पर दासुन शनाका दो करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे। शनाका ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 3350 से अधिक रन और 86 विकेट हैं।'' 34 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2023 में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के लिए आईपीएल में तीन मैच खेले हैं।'शनाका संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे' राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और टीम निदेशक कुमार संगका...