नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- PSEB 5th, 8th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के द्वारा बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र और उनके अभिभावक अब सांसें थामकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब केवल डेटा को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया बची है। माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त नतीजों की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।कब आएगा रिजल्ट? हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई 'निश्चित' तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो अप्रैल के मध्य या अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के अधिकारियो...