Prayagraj News: 78 फीसदी ने छोड़ी विधीक्षण अधिकारी की भर्ती परीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को विधीक्षण अधिकारी भर्ती 2025 की स्क्रीनिंग परीक्षा 9:30 से 11:30 बजे तक जिले के 12 केन्द्रों पर कराई गई। जिले में पंजीकृत कुल 4969 अभ्यर्थियों में से तकरीबन 3861 (77.70 प्रतिशत) अनुपस्थित रहे। केवल लगभग 1,108 (22.30 फीसदी) परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार परीक्षा शुचितापूर्वक संपन्न हुई। केपी गर्ल्स, जीआईसी, डीएवी, शिवचरणदास कन्हैयालाल, जगत तारन, राधारमण, अग्रसेन, ईश्वर शरण, सीएवी, जीजीआईसी एसआरएन रोड, डॉ. केपी जायसवाल और इलाहाबाद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 4969 अभ्यर्थी देंगे विधीक्षण अधिकारी की भर्ती परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.