प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो गंगा का जलस्तर 63 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से आम नागरिक परेशान हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 73.18 मीटर रिकार्ड किया गया। गुरुवार सुबह आठ बजे की तुलना में यहां पर 33 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.69 मीटर दर्ज किया गया। यहां गुरुवार सुबह आठ बजे की तुलना में 63 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.46 मीटर था। यहां 29 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: गंगा के साथ फिर बढ़ने लगीं यमुना एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह का कहना है कि जलस्तर में बढ़ोतरी पीछे से जल का छोड़ा जाना है। उम्मीद है कि अभी दो दिन त...