Prayagraj News: 539 शिकायतें पहुंचीं, 14 का मौके पर निस्तारण
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: तहसील बारा में शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 539 शिकायतें सुनवाई के लिए प्राप्त हुईं। इनमें से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने तहसील परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान दो महिलाओं मीरा देवी, प्रीति की गोदभराई कराई और तीन बच्चों रियांशी, रूद्र और आरूशी का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।डीएम ने राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की जमीनी स्तर पर जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.