प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। ग्रेड पे बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया है। राजस्व परिषद से आश्वासन मिलने के बाद लेखपाल काम पर लौटने को तैयार हो गए हैं। इससे आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र समेत राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यबहिष्कार के चलते जिले में 50 हजार से अधिक आवेदन लंबित होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने कार्य बहिष्कार वापस लिए जाने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: काली पट्टी बांध समाधान दिवस का बहिष्कार, आंदोलन की चेतावनी उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद आं...