प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली बिल से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सब्सिडी के इंतजार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 45 दिन में सब्सिडी खाते में पहुंचने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि कई लाभार्थियों का राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान डेढ़ साल बाद भी नहीं आया है। सब्सिडी के लिए उपभोक्ता विकास भवन स्थित नेडा कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लाभार्थियों के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी तो खाते में पहुंच गई, लेकिन राज्य सरकार का अंशदान अब तक नहीं मिला। कई बार कार्यालय में जानकारी करने पर जल्द भुगतान होने का आश्वासन दिया जाता है। योजना के लाभार्थी शाश्वत सोनकर ने बताया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले मीरापु...