प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। किसी ने 24 साल तो किसी ने जिंदगी के 40 साल किराए के मकान में गुजार दिए। हर महीने किराया देने की चिंता और अपने घर का अधूरा सपना अब पूरा होने जा रहा है। गुरुवार को कसारी-मसारी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। करीब 600 लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इनमें कई ऐसे परिवार थे, जिन्होंने जिंदगी का बड़ा हिस्सा किराए के मकान में बिताया। अतरसुइया निवासी कमला श्रीवास्तव की खुशी भी देखते ही बन रही थी। स्वर्गीय प्रेम सागर की पत्नी कमला ने कहा, '40 साल से किराए के मकान में रह रही हूं। आज अपने घर की चाबी मिल रही है। बहुत अच्छा लग रहा है।' उनके परिवार में बेटी पूजा और बेटा नितिन भी सा...