प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से झूंसी क्षेत्र में अभियान चलाकर 32 बीघा जमीन से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। झूंसी सामिया माई मंदिर के पास रजत मिश्र, परवेज अहमद, मोइन सिद्दीकी की ओर से 10 बीघा अवैध प्लाटिंग, नीरज तिवारी, प्रवीण कुमार गौतम, राजेश कुमार, नवीन व अन्य की आठ बीघा पर की गई अवैध प्लाटिंग, दीपक यादव की ओर से सोनौटी क्षेत्र में की गई चार बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग और हर्ष सिंह जौनपुर वाले व राजेश यादव, विकास यादव व अन्य की सोनौटी पूरब रोड पर 10 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: टप्पल में फिर गरजा यीडा का बुलडोजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...