प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मानसून को देखते हुए जिले में खनन कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि यह रोक 30 सितंबर तक लागू रहेगी। इस अवधि में नदी तल पर खनन अवैध होगा। अगर कोई ऐसा कार्य करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में जिले में खनन के कुल 12 पट्टे चल रहे हैं। खनन कार्य बंद होने के कारण जिले में बालू का संकट होगा। यहां पर बालू के दाम में बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- 30 सितंबर तक खनन कार्य पर पूरी तरह से रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...