प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: आम नागरिकों की सहूलियत के लिए कराए गए विकास कार्यों का शुक्रवार को महापौर गणेश केसरवानी ने लोकार्पण किया। जोन-2 के वार्ड संख्या 95 में करीब 30 लाख रुपये से अधिक की लागत से कराए गए कार्यों को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। महापौर ने आर्य समाज चौक, जीरो रोड के मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा नारायण सिंह नगर में बचपन स्कूल के सामने से जीरो रोड स्थित मकान संख्या 28 तक गली सुधार कार्य व जैन मंदिर से शिव मंदिर होते हुए बादशाही मंडी तक गली सुधार कार्य का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद नेम कुमार यादव, पंकज जायसवाल, रामजी केसरवानी, दिनेश केसरवानी, गौरी शंकर वर्मा, पंकज शुक्ला, रंजना त्रिपाठी, प्रताप नारायण मिश्रा, रवींद्र नाथ जायसवाल, अंगद शुक्ला, दिनेश विश्व...