प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की हकीकत सामने ला दी। गुरुवार को लगभग 30 मिनट हुई तेज बारिश के बाद शहर के अधिकांश इलाके जलमग्न हो गए। कई स्थानों पर दो से पांच फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सबसे अधिक परेशानी कोठापार्चा और जाफरी कॉलोनी के लोगों को उठानी पड़ी। कई मोहल्लों में देर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। कोठापार्चा की दुकानों में पानी घुस गया। करेली स्थित जाफरी कॉलोनी के घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। पुराने शहर की मार्केट से दुकानदार दुकानों से पानी निकालते रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में बारिश बनी आफत, प्रमुख चौराहे पर जलभराव जाफरी कॉलोनी में पानी घुसने से कई घरों में नीचे रखे सामान खराब हो गए। कोठापार्चा जैसे हालात पुरान...