प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता शहरवासियों को बेहतर व सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने को अल्लापुर स्थित बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम में दो हजार किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का महापौर गणेश केसरवानी ने भूमि पूजन व शिलान्यास किया।बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम स्थित वर्तमान 12 लाख लीटर क्षमता के शिरोपरी जलाशय से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती थी। लगभग 40 वर्ष पुराने इस जलाशय की वर्तमान स्थिति जर्जर हो चुकी है। इसकी तकनीकी जांच मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रयागराज से कराई गई, जिसमें जलाशय को वर्तमान समय में प्रयोग के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। पुराने जलाशय के स्थान पर अब दो हजार किलोलीटर क्षमता के भूमिगत जलाशय का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पेयजल भंडारण एवं वितरण क्षमता में वृ...