प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। यातायात पुलिस लाइन में वर्ष 2000 से 2018 के बीच निरुद्ध किए गए 147 लावारिस वाहनों की नीलामी की तैयारी शुरू हो गई है। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को पत्र भेजा है।पत्र के अनुसार, इन वाहनों पर वर्षों से किसी ने दावा नहीं किया और न ही किसी न्यायालय का विशेष आदेश प्राप्त हुआ। जिला अपराध ब्यूरो ने भी इन वाहनों के किसी अपराध में वांछित होने की सूचना नहीं दी। 2024 में सार्वजनिक सूचना देने के बावजूद कोई दावा भी सामने नहीं आया। नीलामी समिति का गठन कर सात दिन पहले तिथि घोषित होगी और टेंडर का विज्ञापन प्रकाशित कराने के बाद नीलामी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...