Prayagraj News: 25 लाख से बदलेगा फव्वारा चौराहे का स्वरूप
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फव्वारा चौराहा अब नए और आकर्षक अंदाज में नजर आएगा। 25 लाख रुपये की लागत से चौराहे का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। कार्य शुरू होने से पहले मम्फोर्डगंज के पार्षद विजय विश्वास रावत ने भूमि पूजन किया। पार्षद ने बताया कि दीपावली से पहले चौराहे का निर्माण पूरा करने की योजना है। चौराहे को भव्य बनाने के लिए इलाहाबाद उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी एक साल से प्रयासरत थे। चौराहे पर लगाने के लिए पत्थर राजस्थान से मंगाए गए हैं। भूमि पूजन के दौरान संजय श्रीवास्तव, संजीव कांत पांडेय, विमल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, केशव सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, मलय पाठक, मनोज पासी, दीपक रावत, विनोद त्रिपाठी, कृष्णकांत दुबे और रविशंकर द्विवेदी समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.