Prayagraj News: 25 अक्तूबर से शुरू होगी उत्तर मध्य रेलवे की रामलीला
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष 60वीं रामलीला का आयोजन 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक किया जाएगा। सिविल लाइंस स्थित उत्तर मध्य रेलवे मनोरंजन गृह, स्मिथ रोड में दस दिवसीय रामलीला का मंचन होगा। कमेटी ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रामलीला में प्रतिदिन रामायण के प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि 25 अक्तूबर को गणेश पूजन से रामलीला की शुरुआत होगी। 26 अक्तूबर को नारद मोह, 27 अक्तूबर को राम सीता जन्म, 28 अक्तूबर को सीता स्वयंवर, 29 अक्तूबर को राम वन गमन, 30 अक्तूबर को सीता हरण, 31 अक्तूबर को लंका दहन, एक नवंबर को लक्ष्मण शक्ति, दो नवंबर को लंका विजय और तीन नवंबर को श्रीराम राज्याभिषेक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। कमेटी के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.