प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज में मसिका-घोघापुर मार्ग में डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) की ओर से नए करछना स्टेशन तक मार्ग चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन को भेजे गए 24.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दी गई है। साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद 12.31 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने का निर्देश भी दिया गया है। इस मार्ग पर करछना स्टेशन तक 2.2 किमी तक के मार्ग को चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत शामिल किया गया था। जिसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से चार महीने पहले कार्ययोजना के जरिए शासन को भेजा गया था। यह मार्ग मिर्जापुर रोड से रीवा रोड को जोड़ने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। जिसकी चौड़ाई अभी तक पांच मीटर है। सकरे मार्ग की पीडब्ल्यूडी...