Prayagraj News: 231 करोड़ से सुधरेगा शहर का ड्रेनेज सिस्टम
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने शहर को जलभराव की समस्या से फौरी राहत दिलाने के लिए शहर के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए लगभग 231 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। योजना के तहत शहर के 190 नालों को चिह्नित कर उनका विस्तार और क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। महाकुम्भ के दौरान बनाए गए नालों को भी जरूरत के मुताबिक विस्तार दिया जाएगा।
जलनिकासी व्यवस्था का सर्वेक्षण पिछले महीने लगातार बारिश के बाद हुए जलभराव के शहर में जलनिकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) हैदराबाद की एजेंसी से सर्वे कराया जा रहा है। एजेंसी पूरे शहर में नालों की मौजूदा स्थिति, उनकी क्षमता, जलनिकासी के रास्ते और जलभराव वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.