प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। कालिंदीपुरम में टेंपो में आग लगाने के मामले में करीब 21 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। मोहल्ले के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।राजरूपपुर निवासी मूलचंद्र का आरोप है कि 15 दिसंबर 2024 की रात उसके घर के सामने खड़े टेंपो में मोहल्ले के ही बिराज ने आग लगा दी थी। उसने घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा भी किया है। मूलचंद्र के मुताबिक आग में वाहन के सभी कागजात भी जल गए। आरोप है कि उसने थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...