प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कार बेचने के नाम पर 2.30 लाख रुपये लेने के बाद बैंक की एनओसी नहीं देने के आरोप में जार्जटाउन पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फाफामऊ निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सीमा पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जून को उन्होंने शैलेंद्र मिश्रा के माध्यम से सीमा पांडेय से कार खरीदने का सौदा 2.55 लाख रुपये में किया था। इसके तहत दो लाख रुपये चेक और 30 हजार रुपये नकद समेत कुल 2.30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। तय हुआ था कि शेष 25 हजार रुपये लेकर बैंक की एनओसी दे दी जाएगी। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी एनओसी नहीं दी गई और रकम भ...