प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 जुलाई का प्रयागराज दौरा स्थगित हो गया है। अब उनके दौरे की नई तिथि अभी तय नहीं की गई है। चर्चा है कि अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई थी कि राहुल गांधी पहले 10 जुलाई को प्रयागराज आएंगे। बाद में कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 19 जुलाई की तिथि घोषित की गई थी। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उन्हें नीट अभ्यर्थियों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुननी थीं। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया कि फिलहाल राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि तय होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...