प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नियमानुसार लैब में सैंपल भेजने के अधिकतम 15 दिन के भीतर रिपोर्ट आ जानी चाहिए। जैसे आठ नवंबर को दीपावली है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से संग्रहीत नमूनों को लैब भेजा जा रहा है। अगर इसकी रिपोर्ट समय पर आ जाएगी तो दीपावली के पहले खराब उत्पाद बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी और लोगों तक संदेश जाएगा लेकिन यहां दीपावली की जांच रिपोर्ट होली तक आती है और दीपावली के अवसर पर खराब माल लोगों तक पहुंच जाता है। लोग खाकर बीमार हो चुके होते हैं और उपचार का पैसा भी खर्च हो चुका होता है। इस स्थिति से आम नागरिकों की समस्या कम नहीं होती और स्थिति खराब रहती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जांच के अभाव में रुक जाती है रिपोर्ट यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 25 करोड़ की लागत से लैब तैयार, जांच शुरू होने का इंतजार...