प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बजड्डी ग्राम पंचायत में शौचालय, चबूतरा, इंटरलॉकिंग और हैंडपंप रिबोर समेत विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच का आदेश दिया है। डीएम ने डीपीओ को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा था, लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद जांच तक शुरू नहीं हुई। इससे कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ता उमेश बहादुर सिंह ने जांच की मांग रखी है।शिकायत में शंकरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजड्डी से संबंधित 28 बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए निर्वाचित ग्राम प्रधान, प्रशासनिक व संबंधित सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए गए हैं। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार सिंह को नोडल बनाते हुए जांच करने के लिए कहा। 20...