प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज के प्राचीन मोहल्लों से भगवान श्रीकृष्ण व बलदाऊ को समर्पित दधिकांदो मेले का शुभारंभ 12 सितंबर से होने जा रहा है। मेले की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल होने लगे है। पहले दिन सलोरी क्षेत्र में दधिकांदो मेला आयोजित किया जाएगा तो 13 सितंबर को सुलेमसराय व 19 सितंबर को तेलियरगंज क्षेत्र का मेला आयोजित होगा। राजापुर क्षेत्र का दधिकांदो मेला बीस सितंबर को होगा। जबकि कीडगंज क्षेत्र में बीच वाली सड़क का 24 सितंबर और थाने वाली सड़क का मेला 25 सितंबर को होने वाला है। मेले की तैयारियों को लेकर छह क्षेत्रों की नई कमेटी का गठन दस दिनों में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...