प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विद्युत विभाग के 11 अधिशासी अभियंताओं(एक्सईएन) का अगस्त माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी संबंधित अभियंताओं से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। शिकायतकर्ताओं से वार्ता नहीं करने और बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

शिकायतों की समीक्षा डीएम ने शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि विद्युत विभाग की शिकायतों में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर असंतुष्टि जताई है। कई शिकायतें डिफाल्टर भी मिलीं और शिकायतकर्ताओं से निस्तारण से पहले वार्ता...