प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लोहिया मार्ग स्थित संस्था स्वरालय म्यूजिक कलेक्टिव के परिसर में 'स्वर-संवाद' आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत घोषाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। शास्त्रीय संगीत पर उनकी मजबूत पकड़ भजन, गजल व फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों में साफ दिखाई दी। अभिजीत ने 'कब तक यूं ही रुलाएगी', 'दर-ओ-दीवार पे शक्लें से बनाने आई', 'मुंह देखने वालों के लिए' व 'मरीज-ए-इश्क का क्या है' सहित पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात पार्श्व गायक हरिहरन की गजलों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम हरिहरन के 50 वर्षीय संगीत सफर को समर्पित रहा। अभिजीत की 'चंदा रे चंदा रे', 'तू ही रे' व 'यादें याद आती है' जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीतों की प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जमकर तालियां ...