Prayagraj News: 'स्कूल ठीक करो' अभियान में सामने आई बदहाल व्यवस्थाएं
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की टीम ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत ईश्वर शरण बालिका कॉलेज के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में तीन शिक्षक और करीब 20-25 विद्यार्थी मिले। खेलकूद की व्यवस्था नहीं मिली और कक्षाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। टीम के अनुसार एक शिक्षिका मोबाइल में व्यस्त थीं, जबकि दो अन्य कक्षों में बैठी थीं। मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा था और आसपास अतिक्रमण मिला। कॉलेज कार्यालय में दो कर्मचारी मिले और व्यवस्था अस्त-व्यस्त दिखी। मंच ने गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.