प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की 93वीं जयंती पर शुक्रवार को बैहराना स्थित एक गेस्ट हाउस में समारोह हुआ। पूर्व पार्षद शिवेंद्र मिश्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि संविधान के मर्मज्ञ और सहृदय कवि भी थे। उनके लिए संविधान और जनता की सेवा सर्वोपरि थी। उन्होंने प्रयागराज में विकास की मजबूत नींव रखी और अपने कार्यों से शहर को नई पहचान दिलाई। तीन बार विधानसभा अध्यक्ष रहने के साथ पश्चिम बंगाल, मेघालय, बिहार, त्रिपुरा और मिजोरम के राज्यपाल का दायित्व संभालकर उन्होंने प्रयागराज का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Prayag...