Prayagraj News: 'राम कथा संशय और मोह का करती है नाश'
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा आश्रम में श्री रोग हरण हनुमान वार्षिकोत्सव के तहत आयोजित रघुनाथ जी की कथा के दूसरे दिन कथावाचक राम दिनेशाचार्य ने कहा कि कथा कहने वाला नहीं, बल्कि कथा किसकी कही जा रही है, यह अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संशय मनुष्य के जीवन को दुखमय बना देता है और इसका कोई औषधीय उपचार नहीं है, लेकिन राम कथा संशय और मोह को दूर करने का सर्वोत्तम माध्यम है।कथा में आश्रम के महंत रामदास, रत्नेश दुबे, राधेश्याम, पार्षद अनिल यादव, अशोक चंदेल, सुजीत मालवीय, प्रमोद त्रिपाठी, मनोज जिगिना आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.