प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: सेंट जोसेफ कॉलेज की हिंदी समिति की ओर से छायावाद की कवयित्री महादेवी वर्मा पर केंद्रित हिंदी दिवस कार्यक्रम 'रजनीगंधा' शनिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमपी कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरोज सिंह, प्रधानाचार्य फ़ादर वाल्टर डीसिल्वा, कॉलेज संयोजक ज्योति दुबे, हिंदी समिति के सभापति डॉ. मनोज कुमार सिंह, अध्यापक डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी एवं समिति के अध्यक्ष रूद्र सिंह ने उद्घाटन किया। कॉलेज क्वायर ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पंक्तियों 'वर दे वीणावादिनी वर दे' के साथ ही कबीर, रहीम और वृंद के दोहों का गायन किया। हिंदी समिति के महासचिव शाद अहमद ने महादेवी वर्मा की कविता 'जाग तुझको दूर जाना है' अंदाज़ में प्रस्तुत की। हिंदी समिति के उपाध्यक्ष यथार्थ श्रीवास्तव व सादान खान ने महादेवी वर्म...