प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में गुरुवार को भारत सरकार के 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान एवं संक्रामक रोगों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। एचआईवी, टीबी, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और सिफलिस की जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। राहुल त्रिपाठी, अरविंद सिंह, अमिया यादव, कौशलेन्द्र कुमार और आनंद कुमार ने रक्तदान किया। क्षेत्रीय केंद्र के कार्यवाहक अकादमिक निदेशक डॉ. सुप्रिया पाठक ने कहा कि रक्तदान मानवीय और सामाजिक दायित्व है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने एचआईवी के प्रति जागरूकता, भेदभाव से बचाव और जांच की गोपनीयता के महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक...