प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फ्रेशर पार्टी 'युवान-2026' का आयोजन किया गया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी परिश्रम, बुद्धिमत्ता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कला संकाय से अनुज दुबे और प्राची, विज्ञान संकाय से गौरव मिश्रा और वंशिका दुबे, विधि संकाय से आयुष और साक्षी मिस्टर और मिस फ्रेशर चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...