प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: ब्वॉयज हाईस्कूल एवं कॉलेज में अंतर-विद्यालय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता 'एलफ्रेस्को 2026' का शुभारम्भ बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एपी साही ने कहा कि यह एक ऐसा मंच है, जो हमें दूसरों से सीखने के लिए तैयार करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनना है। हमें अपने अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि अतीत हमें सदैव महान उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा देता है। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीन दिनी कार्यक्रम के पहले दिन वाद विवाद प्रतियोगिता में बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज प्रथम, गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज द्वितीय एवं ब...