प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: माध्यम संस्थान की ओर से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में गुरुवार को नाटक 'पक्ष-विपक्ष' का मंचन किया गया। नाट्य निर्देशक डॉ. विनय श्रीवास्तव के निर्देशन में कलाकारों ने प्रस्तुति के जरिए राजनीति के वैचारिक द्वंद को दिखाने का प्रयास किया। नाटक कालिदास के नाट्य संसार से प्रत्यक्ष रूप से मुठभेड़ करता है। सत्ता का पक्ष और प्रतिपक्ष लगभग एक जैसा होता है, उनके आपसी संबंध मधुर भी हैं। उनके आग्रह व दुराग्रह... यहां तक कि उनके सिद्धांत व निषेध भी जनता को छलने के लिए होते हैं। कलाकारों ने दिखाया कि वास्तव में सत्ता राजनीतिक व्यवसायियों के ही हाथ में रहती है। अग्निमित्र की भूमिका में अतुल कुशवाहा और चित्रकार की भूमिका में विनय मिश्र, दिनेश पांडे, गौरीश आहूजा, नवीन चतुर्वेदी, ब्रजेश त्रिपाठी, प्...