प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: एमएनएनआईटी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के पूर्व छात्र और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यथार्थ दीक्षित ने यूपीएससी की तैयारी के अनुभव साझा किए। वर्ष 2024 बैच के अधिकारी दीक्षित ने सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 411वीं रैंक हासिल की थी। यथार्थ दीक्षित ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई से विश्लेषण करने, तार्किक सोच विकसित करने और समस्याओं का व्यवस्थित समाधान खोजने की क्षमता मिलती है। इन खूबियों का इस्तेमाल सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में भी किया जा सकता है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के चयन, सामान्य अध्ययन, उत्तर लेखन और प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक की रणनीति समझाई।उन्होंने विद्यार्थियों को...