Prayagraj News: 'नियमित अध्ययन व कठिन परिश्रम सफलता की कुंजी'
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में द्वितीय द्विमासिक परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए मंगलवार को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हम सबको यह प्रेरणा देता है कि आगामी परीक्षाओं में हमें भी अपने परिश्रम से स्थान बनाना है और यहां पर आकर सम्मानित होना है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.