Prayagraj News: 'जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल कम करना समय की मांग'
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। द इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया) लोकल सेंटर की ओर से बुधवार को आईईआई के सेमिनार हॉल में 'किफायती और स्वच्छ ऊर्जा' विषय पर विश्व मानक दिवस मनाया गया। विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता एमएनएनआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. रवि प्रकाश ने कहा कि औद्योगिक स्थिरता के लिए आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करना ज़रूरी है। आईईआई प्रयागराज के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स का लक्ष्य 2030 तक किफायती, भरोसेमंदए टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा हासिल करना है। ज़मीनी हकीकत यह है कि ज़्यादातर ऊर्जा उत्पादन थर्मल पावर पर आधारित है, जिसमें कार्बनयुक्त जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल होता है और इसे स्वच्छ ऊर्जा नहीं माना जा सकता। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.