प्रयागराज, सितम्बर 16 -- Prayagraj News: सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की ओर से सात दिवसीय यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव में बुधवार को गणपति बनाओ प्रतियोगिता, सुलेख व गणपति वंदना प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से भगवान गणेश के विभिन्न रूपों को जीवंत किया। वहीं, नृत्य नाटिका से गणेशजी की भावपूर्ण वंदना भी की गई। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय और अपर सचिव अतुल कुमार सिंह रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, निशा ज्योति संस्कार भारती विद्यालय, अंकित विद्या निकेतन, विद्योतमा विद्या मंदिर, राष्ट्रीय एकता विद्यालय, साईं नाथ विद्या मंदिर, लक्ष्मी देवी कॉन्वेंट स्कूल, मां शारदा विद्या मंदिर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News:...