प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2025 के साक्षात्कार शनिवार को समाप्त हो गए। साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों को अब हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार है जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। अंतिम दिन भी इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों ने विविध विषयों पर सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि क्या जीत हमेशा सत्य की होती है, हमें तो लगता है कि असत्य ही जीत रहा है। अपना अनुभव बताइए। बड़ी-बड़ी फिल्मों में अंत तक विलेन जीतता हुआ दिखाई देता है, लेकिन अंत में जानबूझकर हीरो को जिता दिया जाता है। इस पर आपकी व्यक्तिगत राय क्या है। कहा जाता है कि इतिहास से सीखकर भी कोई सीख नहीं लेता। इस पर आपकी क्या राय है। आप इतिहास के विद्यार्थी हैं। बताइए कि प्राचीन काल में रोम और ईरान के बीच कब तक यु...