प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सविष्कार आयाम की ओर से मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब फाउंडेशन में इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपोजर प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करना था। मुख्य अतिथि प्रो. आरपी तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में कौशल और नवाचार युवाओं की सबसे बड़ी ताकत हैं। डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से शोध, जिज्ञासा और प्रयोग की संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़...