Prayagraj News: 'एक जगह संकलित होंगे वेदों से विज्ञान तक के स्रोत'
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान झूंसी में भारतीय ज्ञान परंपरा विश्वकोश के निर्माण को लेकर बुधवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राचीन ग्रंथों, पांडुलिपियों, ऐतिहासिक अभिलेखों तथा विभिन्न विषयों में उपलब्ध प्रमाणिक ज्ञान-स्रोतों की पहचान करना और उनका व्यवस्थित संकलन एवं दस्तावेजीकरण करना था, ताकि इन स्रोतों को आधुनिक शोध-पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और आम पाठकों के लिए सुलभ बनाया जा सके। विद्वानों एवं विशेषज्ञों ने बौद्ध धर्म, जैन धर्म, संस्कृत, पांडुलिपि अध्ययन, अरबी एवं फारसी, शरीर विज्ञान, आयुर्वेद, अर्थशास्त्र, शिक्षा, सिविल इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, मराठी, समाजशास्त्र और इतिहास जैसे विविध विषयों पर चर्चा की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.