Prayagraj News: होम्योपैथिक डॉक्टरों ने बांझपन के बताए निदान
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से बांझपन एवं पैथोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन विषय पर शुक्रवार को संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. पूनम द्विवेदी ने बांझपन के प्रमुख कारणों, आवश्यक चिकित्सकीय जांचों, पैथोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन और उपचार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीएचएमएस द्वितीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कनक बाजपेयी को मानवी मौर्य और शिखा गुप्ता को सम्मानित किया गया। डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. गीतिका अग्रवाल, डॉ. विनीता वर्मा मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पंचकर्म के बाद आईवीएफ से गर्भधारण की संभावना अधिक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.