प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर थानाक्षेत्र में इफको पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर दूर एक होटल में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। वह सोमवार रात एक कथित महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में रुका था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, मौत की सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर के परिजनों में खलबली मच गई।

मृतक की पहचान पुलिस के अनुसार, सरायममरेज थानाक्षेत्र के लोहगजरी खानपुर डांडी निवासी 44 वर्षीय महेंद्र कुमार भारतीय निजी फाइनेंस कंपनी की प्रतापपुर ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचे...