Prayagraj News: होटल कर्मियों से मारपीट और लूटपाट
प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ऑकलैंड रोड स्थित एक होटल में घुसकर मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। होटल के मैनेजर तवरेत आलम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 29 जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे देव पांडेय अपने चार अज्ञात साथियों के साथ होटल में आया। आरोप है कि सभी ने होटल के कमरे में मैनेजर और कर्मचारियों को बंद कर उनके साथ मारपीट की और उनके भतीजे का मोबाइल व अलमारी में रखे 35 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- होटल मालिक को पुलिस ने भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.