Prayagraj News: हॉस्टलों के हर तल पर हो आरओ मशीन और वाई-फाई होगा
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को डीएसडब्ल्यू समेत सभी छात्रावासों के वार्डन और अधीक्षक की बैठक हुई। कुलपति ने छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय के चार छात्रावासों में मरम्मत और रखरखाव का कार्य पूरा हो चुका है। अब जीएन झा हॉस्टल की मरम्मत का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही डायमंड जुबली हॉस्टल की बाउंड्री की भी मरम्मत कराकर परिसर को सुरक्षित बनाया जाएगा।
छात्रावासों में सुविधाएं कुलपति ने सभी छात्रावासों में प्रत्येक तल पर कम से कम एक आरओ मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.