प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: हरवारा में गुरुवार देर रात दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए संघर्ष के मुख्य आरोपी नवील अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसे धूमनगंज पुलिस ने नेहरू पार्क गेट के पास पकड़ा। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग बेखौफ होकर पथराव और फायरिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरवारा निवासी रोहित सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे वह दोस्त विशाल यादव और पड़ोसी आर्यन सोनकर के साथ घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव धर्मकांटा के पास मुन्ना पुत्र सुहेल अहमद उसे ...