प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: श्री चित्रगुप्त अखाड़ा परिषद व अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर केपी कम्युनिटी सेंटर में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि करेंगे। मुख्य संयोजक कुमार नारायण के अनुसार सम्मेलन में संत समाज हिंदू समाज के संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रस्ताव पारित को केंद्र सरकार व राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...