प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना में स्लोगन/ पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने छात्राओं को अंतर्द्वंद में हानिकारक तत्वों को हराने की प्रेरणा दी, साथ ही उन्हें पढ़ाई, ज्ञान, एवं अच्छे भविष्य का नशा करने की सलाह दी। मनोचिकिस्तक डॉ. राकेश पासवान ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से उन्हें नशे के प्रकार से अवगत किया। इस अवसर पर शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, हरीश जायसवाल, बीना जायसवाल, डॉ. उमा जायसवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पोस्टर एवं स्लोगन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...