प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रामबाग फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दम तोड़ने वाले स्कूटी सवार की पुलिस ने सिविल लाइंस के रजनीश के रूप में शिनाख्त की। इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।सिविल लाइंस के लाल बहादुर शास्त्री मार्ग निवासी अजय कुमार का बेटा 32 वर्षीय रजनीश एक अधिवक्ता के यहां काम करता था। वह बुधवार रात स्कूटी से किसी काम से मेडिकल कॉलेज चौराहे होते हुए रामबाग फ्लाईओवर पर जा रहा था। यह भी पढ़ें- रामबाग फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर रजनीश की मौत हो गई थी। पुल...