प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: थरवई थाना क्षेत्र के भिदिउरा गांव के सामने हाईवे पर शनिवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से कंटेनर (ट्रक) की केबिन में आग लगने से हड़कंम मच गया। चालक ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई। कानपुर की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रहे कंटेनर में भोर में अचानक आग लगी थी। दरोगा रत्नेश उपाध्याय ने बताया कि कंटेनर में साबुन बनाने वाला केमिकल लदा था। शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सोरांव-हंडिया नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन सहित वाहन जलकर खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...